इसके पहले के आर्टिकल में हमने जाना था की कंप्यूटर क्या और इसके इतने प्रकार है। कंप्यूटर क्या है में हमने सभी प्रकार के कंप्यूटर को संक्षिप्त में जाना था जिसमे mainframe computer भी शामिल था। उसी आर्टिकल को आगे बढ़ाते हुए आज हम एंटरप्राइस , बैंकिंग और टेलीकम्यूनिकेशन में इस्तेमाल होने वाले मेनफ़्रेम कंप्यूटर को विस्तार से समझने वाले है। इस आर्टिकल में जानने की मेनफ़्रेम कंप्यूटर क्या है (mainframe computer in hindi) , इसके प्रमुख उपयोग और कहा उपयोग किया जाता है।
मेनफ्रेम कंप्यूटर क्या है ? mainframe computer in hindi
मेनफ़्रेम एक बड़ा और पॉवरफुल कंप्यूटर सिस्टम है। जिसका उपयोग बिज़नेस , उद्योग आदि में बड़े एप्लीकेशन ,Database आदि को उपयोग करने के लिए किया जाता है। मेनफ़्रेम कंप्यूटर को पर्सनल कंप्यूटर या server , हाई परफॉरमेंस , विश्वसनीयता और स्केलेबिलिटी के लिए डिजाइन किया जाता है। मेनफ़्रेम कंप्यूटर में हाई कपैसिटी Memory और High Performance Processor का इस्तेमाल किया जाता है जो अरबों की कैलकुलेशन और बड़े डाटा को आसानी से एक्सेक्यूट कर सकता है।
मेनफ़्रेम कंप्यूटर का साइज एक कमरे के आकार का होता है जिसे ऑपरेट करने के लिए हाई इलेक्ट्रिक पावर और एक विशेष प्रकार के सर्वर ऑपरेटिंग सिस्टम और एप्लीकेशन की आवश्यकता होती है। मेनफ़्रेम कंप्यूटर में एक साथ हजारों और लाखो लोग पर्सनल कंप्यूटर से कनेक्ट हो सकते है। कंप्यूटर की क्षमता और आकार कंप्यूटर की श्रेणी में आने वाले सभी कंप्यूटर से अधिक होती है लेकिन सुपर कंप्यूटर से कम होती है

मेनफ़्रेम कंप्यूटर की परिभाषा
मेनफ़्रेम कंप्यूटर के बड़ी सेंट्रलाइज मशीन होती है जिसमे हाई स्पीड मेमोरी- प्रोसेसर ,डाटा स्टोर करने के लिए बड़ा स्टोरेज सिस्टम लगी होती है। इसकी प्रोसेसिंग पावर अन्य स्टैण्डर्ड कंप्यूटर की तुलना में अधिक होती है इसलिए इसका उपयोग बडे आर्गेनाइजेशन , साइंटिफिक रिसर्च ,स्टैटिक्स डाटा ,मल्टीप्ल और काम्प्लेक्स डाटा को कैलकुलेट करने के लिए उपयोग किया जाता है।
मेनफ़्रेम कंप्यूटर की परिभाषा definition of mainframe computer
मेनफ़्रेम कंप्यूटर एक बड़ी साइज की सेंट्रलाइज मशीन होती है जो हाई स्पीड Memory , Processor , Data Storage से कनेक्ट रहते है । इसकी प्रोसेसिंग पावर अन्य Standard Computer की तुलना में अधिक होती है इसलिए इसका उपयोग बडे आर्गेनाइजेशन , साइंटिफिक रिसर्च ,स्टैटिक्स डाटा ,मल्टीपल और काम्प्लेक्स डाटा को फ़ास्ट तरीके से calculate करने के लिए उपयोग किया जाता है।
मेनफ़्रेम कंप्यूटर के प्रमुख फ़ीचर्स Main features of mainframe computer
मेनफ़्रेम कंप्यूटर का उपयोग बिज़नेस ,उद्योगों और एंटरप्राइज में बड़े और काम्प्लेक्स डाटा को हैंडल करने के लिए उपयोग किया जाता है। मेनफ़्रेम कंप्यूटर के मुख्य फ़ीचर्स को नीचे देख सकते है।
लार्ज स्केल डाटा प्रोसेस करना
मेनफ़्रेम कंप्यूटर को बड़े और काम्प्लेक्स डाटा को प्रोसेस करने के लिए डिजाइन किया जाता है। ये बड़े डाटा को सेकण्ड्स में कैलकुलेट और एनालिसिस करने की क्षमता रखते है।
ट्रांसक्शन प्रोसेस
मेनफ़्रेम कंप्यूटर का उपयोग ट्रांसक्शन सम्बंधित एप्लीकेशन को हैंडल करने के लिए किया जाता है। इसका उपयोग विशेष रूप से फाइनेंस , बैंकिंग , टेलीकम्यूनिकेशन आदि इंडस्ट्री में किया जाता है जो रियल टाइम एप्लीकेशन को आसानी से हैंडल कर सकते है।
डेटाबेस मैनेजमेंट
इस तरह के कंप्यूटर का उपयोग बिज़नेस ,उद्योगों और एंटरप्राइज के बड़े और काम्प्लेक्स रिकॉर्ड और कस्टमर के डाटा को सेंट्रलाइज मैनेज करने के लिए उपयोग किया जाता है। मेनफ़्रेम कंप्यूटर इस तरह के डिजाइन किया जाता है जिससे वह बड़े और काम्प्लेक्स डाटा को आसानी से स्टोर , रिट्रीव और मैनेज कर सके।
विश्वसनीयता और उपलब्धता
मेनफ्रेम कंप्यूटर विश्वसनीयता और उपलब्धता के लिए जाने जाते है। ये लगातार बिना एरर के डाटा प्रोसेस कर सकते है। इस तरह के कंप्यूटर 24 /7 घंटे बिना रुके कार्य कर सकते है और इन्हे रिपेयर करने के लिए शटडाउन करने की आवश्यकता नहीं होती है।
सिक्योरिटी
बड़े और सेंसिटिव डाटा को सेंट्रलाइज सिक्योरिटी देने के लिए मेनफ़्रेम कम्प्यूटर सबसे उपयुक्त सिस्टम माने जाते है। इस तरह के कंप्यूटर में डाटा को सिक्योरिटी देने के लिए एडवांस एन्क्रिप्शन टेक्नोलॉजी , डाटा कण्ट्रोल जैसे फ़ीचर दिए। इन्ही कारणों से इन्हे हाई सिक्योरिटी वाले संस्थानों जैसे की जैसे की फाइनेंस , मेडिकल , रिसर्च आदि में अधिक उपयोग किया जाता है।
mainFrame Computers के नाम
- IBM z15
- IBM z14
- IBM System z13
- IBM System z10
- IBM System z9
- Jaguar; Cray XT5
- Hopper; Cray XE6
- System z10 servers
- HP mainframe
- IBM 370, S/390
- Fujitsu’s ICL VME
- Hitachi’s Z800
मेनफ्रेम कंप्यूटर का उपयोग कहा किया जाता है?
मेनफ़्रेम कंप्यूटर सेकण्ड्स में करोडो से अधिक ट्रांसक्शन को एक्सेक्यूट करने की क्षमता रखता है इसलिए इस तरह के कंप्यूटर का उपयोग बड़े आर्गेनाइजेशन में किया जाता है जहा पर बड़े और लार्ज काम्प्लेक्स डाटा को सेकण्ड्स में प्रोसेस किया जाता है। दुनिया में कुछ प्रसिद्द कम्पनिया है जो मेनफ़्रेम कंप्यूटर का उपयोग करती है जैसे की इंडियन रेलवे , बैंकिंग कंपनी , टेलीकम्यूनिकेशन कंपनी , टाटा कंपनी आदि। नीचे मेनफ़्रेम कंप्यूटर के प्रमुख उपयोग क्षेत्र को देख सकते है।
- हेल्थ और मेडिकल के क्षेत्र में
- डिफेन्स और साइबर सुरक्षा
- एजुकेशन और रिसर्च के क्षेत्र में
- रेलवे और एयरलाइंस में टिकट रिजर्वेशन
- बैंकिंग और इन्सुरेंस के क्षेत्र में
- टेलीकम्यूनिकेशन
- स्टॉक एक्सचेंज के क्षेत्र में
- साइंटिफिक रिसर्च के क्षेत्र में
मेनफ़्रेम कंप्यूटर के फ़ायदे Disadvantages Of Mainframe Computer In Hindi
- मेनफ़्रेम कंप्यूटर बड़े औरकठिन डाटा को आसानी से परफॉर्म और एक्सेक्यूट कर सकता है।
- मेनफ़्रेम कंप्यूटर को विश्वसनीयता और उपलब्धता के लिए उपयोग किया जाता है।
- मेनफ़्रेम कंप्यूटर में Virtualization की मदद से कई अन्य ऑपरेटिंग सिस्टम इस्तेमाल किये जा सकते है।
- इस तरह के कंप्यूटर में इनबिल्ड डाटा एन्क्रिप्शन और सिक्योरिटी फ़ीचर दिए जाते है।
- एक साथ कई यूज़र्स कनेक्ट हो सकते है और मल्टीटास्किंग किया जा सकता है।
- संस्थानों और एंटरप्राइज में मेनफ़्रेम कंप्यूटर उपयोग से डाटा को सेंट्रलाइज किया जा सकता है।
मेनफ़्रेम कंप्यूटर के फ़ायदे : Disadvantages Of Mainframe Computer In Hindi
- मेनफ़्रेम कंप्यूटर अन्य के मुक़ाबले महंगे और इनस्टॉल करने के लिए अधिक जग़ह लेते है।
- इन्हे ऑपरेट करने के लिए अनुभवी और प्रशिक्षित इंजीनियर की आवश्यकता होती है।
- इस तरह के कंप्यूटर उपयोग में अधिक इलेक्ट्रिक का उपयोग करते है।
- इस तरह के कंप्यूटर को ऑपरेटिंग करने के लिए क़ीमती लाइसेंस सॉफ्टवेयर और एप्लीकेशन की आवश्यकता होती है।
- मेनफ़्रेम कंप्यूटर के हार्डवेयर को आसानी से अपग्रेड नहीं किया जा सकता है
सम्बंधित जानकारी
- डिवाइस ड्राइवर क्या है? फ़ीचर, प्रकार और कैसे काम करता है?

- प्रिंटर क्या है? प्रिंटर का इतिहास, प्रिंटर के प्रकार, विशेषताएं और उपयोग



- Computer MCQ in Hindi – कंप्यूटर सामान्य MCQ प्रश्न उत्तर



- Basic Computer Questions in Hindi: इंटरव्यू और एग्ज़ाम के लिए उपयोगी



- कंप्यूटर हार्डवेयर इंजीनियर कैसे बनें : योग्यता, कोर्स और करियर



- हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर क्या हैं? प्रकार, उपयोग और महत्व



- Computer Facts in Hindi कंप्यूटर और टेक्नोलॉजी से सम्बंधित रोचक तथ्य



- कंप्यूटर के 15 प्रमुख नुकसान: आपको जरूर जानना चाहिए



- कंप्यूटर उपयोग के महत्वपूर्ण फायदे





