आज के एडवांस टेक्नोलॉजी की दुनिया में हम दिन प्रति दिन एक नए गैजेट से परिचित होते है। उसमे से आपने स्मार्ट वॉइस असिस्टेंट अलेक्सा के बारे में सुना जरूर होगा लेकिन क्या आपको इसके बारे में सही जानकारी है जैसे की अलेक्सा क्या है (alexa kya hai) यह कैसे कार्य करता है और इसके फ़ायदे और नुकसान क्या है तो दोस्तों आज के इस आर्टिकल में हम आपको इसी के बारे में विस्तार से बताने वाले है ।
अलेक्सा क्या है? alexa kya hai
अलेक्सा एक वॉइस से कण्ट्रोल होने वाला एक वर्चुअल अस्सिटेंट है जिसके द्वारा आप म्यूजिक को प्ले कर सकते है , अपने घर और ऑफिस के स्मार्ट डिवाइस को कण्ट्रोल कर सकते है आपके प्रश्नो का उत्तर दे सकता है , न्यूज़ , नोटिफिकेशन , अलार्म , और देश दुनिया में हो रही घटनाओ से अपडेट रह सकते है।
अलेक्सा अमेजॉन द्वारा संचालित डिजिटल वॉइस असिस्टेंट है जिसका उपयोग अमेज़न द्वारा स्मार्टफोन और अमेजॉन के इको प्रोडक्ट्स में इस्तेमाल किया जाता है। अलेक्सा शब्द सबसे पहले लाइब्रेरी आफ अलेक्जेंड्रिया से आया था यह दुनिया की पहली ऐसी लाइब्रेरी है जिसने सभी नॉलेज को एक जगह एकत्र करने का प्रयास किया था इसीलिए अमेजॉन कंपनी द्वारा अपने वॉइस असिस्टेंट का नाम अलेक्सा रखा गया। क्योंकि कंपनी का भी यही प्रयास है कि वह सारे ज्ञान को एक जगह एकत्रित कर सकें
। जो कि वह अलेक्सा के माध्यम से करना चाहती है। अलेक्सा में आपको एक औरत की आवाज सुनाई देती है जो आपसे सामान्य भाषा में बात करती है आप उसे इंस्ट्रक्शन देकर कोई भी कार्य करा सकते हैं या फिर किसी भी तरह की जानकारी , न्यूज़ , अलार्म , आदि जानकारी ले सकते है । म्यूजिक चलाने के साथ आप इससे अन्य कई सारे गैजेट को कंट्रोल भी कर सकते है।
इसे भी जाने : क्लाउड क्या होता है , इसके प्रकार और कार्य
अलेक्सा किस तरह के कार्य कर सकती है?
अलेक्सा वॉइस असिस्टेट डिवाइस का इस्तेमाल करने के लिए या फिर डिवाइस को एक्टिवेट करने के लिए आपको सबसे पहले Alexa शब्द बोलना होगा जैसे ही आप अलेक्सा शब्द बोलते हैं यह डिवाइस एक्टिव हो जाता है और आपके द्वारा बोले गए शब्दों को सुनना और समझना प्रारंभ कर देता है।
इसके बाद आप जो भी प्रश्न पूछते हैं या आदेश देते है अलेक्सा इंटरनेट के माध्यम से अलेक्सा क्लाउड सर्वर से कनेक्टेड रहता है और क्लॉउड में प्रश्न में सम्बंधित उत्तर सर्च करता है और आपके द्वारा दिए गए कमांड का उत्तर मिल जाने के बाद अलेक्सा आपको इंसानी आवाज में उसका जवाब देता है। यदि आपके इंटरनेट की गति ठीक है आपको रिजल्ट जल्दी मिल जाएंगे और यदि इंटरनेट की स्पीड धीमी है तो इस प्रक्रिया को पूरा होने में कुछ सेकंड्स का समय भी लग सकता है। अलेक्सा के कार्य करने की गति पूर्ण रूप से आपके इंटरनेट स्पीड पर निर्भर करती है।
अलेक्सा किस प्रकार के कार्य कर सकता है
एलेक्सा किसी एक सॉफ्टवेयर की तरह है जो आपके स्मार्टफोन को पावर देता है, लेकिन यह एक ऐप होने के साथ साथ अनेको स्मार्ट कार्य कर सकता है। अलेक्सा के पास अनेको कार्य करने की क्षमता है जिसे आप जरुरत पड़ने पर करा सकते है। अमेज़न के अनुसार अलेक्सा लगभग 25,000 तरह के कार्य को कर सकता है जिसे दिन प्रतिदिन बढ़ाया जा रहा है। अलेक्सा के कुछ प्रसिद कार्यो की लिस्ट को नीचे देख सकते है।
- म्यूजिक बजाना
- न्यूज़ सुनना
- मौसम का पता लगाना
- खेलकूद संबंधी अपडेट लेना
- पॉडकास्ट प्ले करना
- लाइव रेडियो स्ट्रीम करना
- अपने स्मार्ट घर को नियंत्रित करना
- अपनी टास्क लिस्ट और कैलेंडर को मैनेज करना
- अलेक्सा से कनेक्टेड फ़ोन से कॉल करना या अलेक्सा से अन्य डिवाइस को एक्टिवटे करना
- टाइमर और अलार्म सेट करना
- ऑडियोबुक प्ले करना
- स्थानीय बिज़नेस की जानकारी प्राप्त करना
- सवालों के जवाब प्राप्त करना
- छोटे – छोटे गणित से सम्बंधित समस्याएं हल करना
- कहानियां को सुनना
- चुटकुले सुनना
- अपने लिए ऑनलाइन गाड़ी बुक करना
- खाना ऑर्डर करना
- अपने स्थानीय रेस्टोरेंट में खाने के मेनू का पता लगाना
- इतिहास के बारे में जानकारी प्राप्त करना
- अमेज़न पर खरीदारी करना
क्या अमेजॉन एलेक्सा के लिए किसी तरह की मासिक शुल्क लेता है?
अलेक्सा का उपयोग करने के लिए अमेजॉन द्वारा अलग से किसी प्रकार का मासिक शुल्क नहीं लिया जाता है अलेक्सा इंटरनेट के जरिए ऑपरेट होता है इसलिए डिवाइस को सर्वर से कनेक्ट करने के लिए इंटरनेट और डिवाइस को एक्टिवेट करने के लिए अमेज़न में अकाउंट होना अति आवश्यक है
अलेक्सा को सेट अप कैसे करें?
आज कल के अधिकतर स्मार्ट डिवाइस में Alexa का ऐप पहले से डाउनलोड और इनस्टॉल रहता है और यदि आपके स्मार्ट डिवाइस में अलेक्सा पहले से इनस्टॉल नहीं है तो इसे को एंड्रॉयड फोन के लिए Play Store और आई फोन डिवाइस के App Store से अलेक्सा ऐप को डाउनलोड कर सकते हैं जिसके बाद सेट करने के लिए कुछ बताये गए निर्देश का पालन करके डिवाइस को कॉन्फ़िगर और अलेक्सा सर्वर से कनेक्ट कर ले यदि आप अपने अमेजॉन इको सिस्टम को जोड़ना चाहते हैं तो उस पर क्लिक करें और आपका डिवाइस आपके इको सिस्टम से कनेक्ट हो जाएगा।
क्या अलेक्सा के लिए अमेजॉन अकाउंट की आवश्यकता होती है?
यदि आप भी अलेक्सा का उपयोग करना चाहते हैं तो आपके पास अमेजॉन अकाउंट होना अति आवश्यक है। यदि आपके पास अमेजॉन प्राइम मेंबरशिप ना हो फिर भी आप अलेक्सा सर्विस का आनंद उठा सकते हैं आपके डिवाइस में अमेजॉन ऐप पर आपका अकाउंट होना जरूरी है उससे आप अलेक्सा को सपोर्ट करने वाले किसी भी उपकरण को जोड़ सकते है ।
अलेक्सा के फायदे
अलेक्सा के माध्यम से आप वॉइस कमांड के जरिए अपने किसी भी सवाल का जवाब पा सकते हैं। अलेक्सा को आप 7 से 8 मीटर तक की दूरी से कमांड दे सकते है। अलेक्सा के साथ आपको ऑडियो जैक भी मिलता है जिससे आप इससे अधिक दूरी से भी निर्देश दे सकते है। अलेक्सा आपके स्मार्ट डिवाइस को रिमोट से ऑपरेट करने पूरी तरह से मदद करता है वह गाना बजाने से लेकर किसी को कॉल करने में मदद कर सकता है। अलेक्सा द्वारा आपके घर या ऑफिस के पावर और अन्य स्मार्ट डिवाइस को भी कंट्रोल भी किया जा सकता है।
- इस डिवाइस का चलाना बहुत आसान है
- ऑनलाइन शॉपिंग Amazon Alexa के प्रमुख लाभों में से एक है
- अलेक्सा से आप नॉन-स्टॉप म्यूजिक और पॉडकास्ट सुन सकते है
- वॉइस कमांड के माध्यम से आप इसे टाइमर और अलार्म सेट कर सकते है
अलेक्सा के नुकसान
अलेक्सा के कई सारे फायदे होने के साथ साथ कुछ नुकसान भी है अलेक्सा अपना नाम सुनते ही एक्टिवेट हो जाता है यदि यह गलती से यह एक्टिवेट हो जाए या आप इसे ऑफ करना भूल जाए तो यह आपकी सभी एक्टिविटी अपने क्लाउड स्टोरेज पर स्टोर स्टोर कर लेगा है आज के समय में यह इसका सबसे बड़ा नुकसान माना जाता है इससे आपकी प्राइवेसी में सेंध लग सकती है। वही कहीं बाहर आरोप लगे हैं कि अलेक्सा के जरिए अमेजॉन कंपनी लोगों पर निगरानी कर रही है यदि यह सही निकलता है तो यह बहुत परेशानी की बात हो सकती है।
इको और अलेक्सा में अंतर ?
| इको | अलेक्सा |
|---|---|
| इको एक भौतिक उपकरण है | अलेक्सा AI (कृत्रिम बुद्धिमत्ता) सेवा है |
| इको आपके लैपटॉप या पीसी की तरह एक डिवाइस है | एलेक्सा केवल आपसे बातचीत करती है और सर्वर से जोड़ती है |
| इको एक प्रकार का हार्डवेयर है | अलेक्सा एक प्रकार का ऑपरेटिंग सिस्टम है |
| इको एक प्रकार का स्पीकर है | अलेक्सा किसी भी स्पीकर के माध्यम से चलने वाला AI सॉफ्टवेयर है |
| इको को बटन के जरिए ऑन जाता है | अलेक्सा, Alexa शब्द सुनने पर ऑन होती है |
अलेक्सा और गूगल असिस्टेंट में अंतर?
अभी तक हमने जाना की अलेक्सा क्या है (Alexa Kya Hai) और यह कैसे कार्य करता है और इसके फ़ायदे और नुकसान क्या है लेकिन अलेक्सा के जैसे लोग गूगल असिस्टेंट का उपयोग भी करते है। आप में से अधिकतर लोगो को दोनों के कार्य करने में अंतर को समझ नहीं पाते है इसलिए हमने इसे नीचे समझाने का प्रयास किया है।
| Alexa | Google Assistant |
|---|---|
| अलेक्सा का संचालन अमेजन कम्पनी द्वारा होता है | गूगल असिस्टेंट का संचालन गुगल कंपनी द्वारा होता है |
| अलेक्सा वॉइस सर्विसेज का उपयोग करता है | गुगल असिस्टेंट क्रोम ब्राउजर का प्रयोग करता है |
| अलेक्सा को wake करने के लिए Alexa शब्द कहना होता है | गुगल असिस्टेंट को wake करने के लिए ok Google या hey Google कहा जाता है |
| अलेक्सा में मल्टीपल कमांड्स देने के लिए फॉलो अप मोड ऑन करना पड़ता है | गूगल असिस्टेंट में एक साथ मल्टीपल कमांड्स दिए जा सकते है |
| अलेक्सा हिंदी, इंग्लिश, फ्रेंच, स्पेनिश, जर्मन, इटालियन, जैपनीज , पोर्टगस , आदि भाषाओं को सपोर्ट करता है | गुगल असिस्टेंट हिंदी इंग्लिश डेनिश डच स्पेनिश फ्रेंच जर्मन इटालियन जैपनीस कोरियन थाई स्वीडिश नॉर्वेगेन मंडारिन आदि भाषाओं को सपोर्ट करता है |
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
- एलेक्सा की कीमत क्या है?
अमेज़न स्पीकर की कीमत 1700 से स्टार्ट होती है जिसे आप ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट में ऑफर देख कर कम कीमत में खरीद सकते है इस स्मार्ट डिवाइस से आप अमेज़न प्राइम म्यूजिक ,Spotify, JioSaavn, Gaana, Apple Music जैसे पॉपुलर म्यूजिक ऐप से लाखो गाने सुन सकते है : अमेज़न पर अलेक्सा का लेटेस्ट प्राइस देखे
- एलेक्सा कितनी भाषाएं बोलती है?
अलेक्सा जून 2021 तक 8 भाषाओ में बोल सकती है और इसमें अन्य भाषाओ को जोड़ने का कार्य किया जा रहा है
- अलेक्सा कौन बनाता है
अलेक्सा अमेज़न की क्लाउड बेस्ड सर्विस है जो AI के अनुसार कार्य करती है इसका सॉफ्टवेयर और ऐप बनाने का कार्य अमेज़न स्वयं करती है और डिवाइस की मैन्युफैक्चरिंग अन्य थर्ड पार्टी कंपनी से करवाती है।
निष्कर्ष
इस आर्टिकल में हमने आपको अलेक्सा से सम्बंधित जानकारी देने का प्रयास किया जैसे की अलेक्सा क्या है (Alexa Kya Hai) और इसके कार्य और इसके फ़ायदे और नुक़सान। उम्मीद करते है की इस आर्टिकल को पढ़ने में मज़ा आया होगा। इस आर्टिकल से सम्बंधित किसी भी तरह के फीडबैक के लिए नीचे कमेंट करे।