You are currently viewing डीजीपी  कौन होता है इसके प्रमुख कार्य और शक्तिया

डीजीपी कौन होता है इसके प्रमुख कार्य और शक्तिया

Rate this post

अगर पुलिस विभाग के सर्वोच्च पद की बात करें तो डीजीपी का नाम सबसे ऊपर आता है लेकिन क्या आपको इसके बारे में पूरी जानकारी है जैसेकि इसके प्रमुख कार्य , इसकी शक्तिया और नियुक्त प्रक्रिया आदि। इसलिए आज की इस पोस्ट में हम आपको DGP के बारे में बताएंगे। इसके साथ ही हम को ये भी बताएंगे कि DGP क्या होता है ,डीजीपी का फुल फॉर्म क्या होता है (DGP Full Form In Hindi) और DGP  कैसे बने। DGP से संबंधित सभी प्रकार की जानकारी को देने का प्रयास करेंगे । जो शायद आपको अन्य पोस्ट में इतनी डिटेल में नही मिलेगी।

DGP कौन  होता है

डीजीपी का फुल फॉर्म Director General Of Police है और इसे हिंदी में पुलिस महानिदेशक कहते हैं। एक DGP किसी भी राज्य में पुलिस विभाग का सर्वोच्च अधिकारी होता है। वैसे तो दिल्ली आदि कई राज्यों में पुलिस कमिश्नर का प्रावधान है। DGP के पास 3 स्टार रैंक और कैबिनेट के बराबर का पद होता है।

DGP कैसे बने

अगर आप DGP बनना चाहते हैं तो आपको एक बात जाननी जरुरी होगी कि आप सीधे DGP के लिए आवेदन नही कर सकते इसके लिए आपको पहले IPS बनना होगा और उसके बाद IPS का प्रमोशन होने पर उसको DGP का पद दिया जाता हैं इसके लिए UPSC द्वारा आयोजित सिविल सेवा परीक्षा में आपको शामिल होना होगा‌ व उसमे सफलता प्राप्त होने के बाद आप इस पद पर नौकरी प्राप्त कर सकते हैं  इसके लिए क्या आवश्यक योग्यताएं हैं, इसकी जानकारी निम्न प्रकार से है.

डीजीपी बनने हेतु शैक्षिक योग्यता निम्न

अगर आप DGP बनना चाहते हैं तो इसके लिए कुछ जरूरी योग्यता रखी गयी हैं अगर आपके पास निम्न प्रकार की योग्यताएं हैं तो आप इसके लिए आवेदन कर सकते हैं.

  • इसके लिए आपका ग्रेजुएशन या पोस्ट ग्रेजुएशन पास होना जरूरी है।
  • इसमें आवेदन करने के लिए आपकी भारतीय नागरिकता का होना अनिवार्य है।
  • इसमे आवेदन करने के लिए उम्र सीमा 21 वर्ष से 30 वर्ष होनी चाहिए ( ST/SC व OBC के लिए आयु में छूट दी जाएगी)।

डीजीपी बनने हेतु आयु सीमा

इस परीक्षा में बैठने के लिए न्यूनतम आयु 21 वर्ष है, जबकि अधिकतम आयु 30 वर्ष रखी गई है। अनुसूचित जाति/जनजाति यानी SC/ST के लिए आयु में पांच साल की छूट का प्रावधान किया गया है। शारीरिक योग्यता पुरुष उम्मीदवारों के लिए ऊंचाई 165 सेमी, जबकि महिला उम्मीदवारों के लिए 150 सेमी निर्धारित की गई है।

डीजीपी का वेतन

DGP पुलिस महानिदेशक अधिकारी को लगभग 56000 से 2,25,000 रुपये प्रतिमाह वेतन मिलता है। इसके अलावा सरकार की ओर से कई अन्य सुविधाएं जैसे की मेडिकल , सरकारी बंगला , गाडी , 24/7 नौकर , यात्रा सेवा ,आजीवन पेंशन और अन्य सेवाएं भी दी जाती हैं।

डीजीपी के प्रमुख कार्य

  • डीजीपी किसी भी राज्य के पुलिसकर्मियों का नेतृत्व करता है।
  • डीजीपी का मुख्य कार्य तैनाती वाले राज्य में शांति व्यवस्था बनाए रखना है।
  • राज्य के सभी जिलों में कानून व्यवस्था को नियंत्रित करना है।
  • DGP राज्य सरकार के सहयोग से राज्य के विकास कार्यों को आगे बढ़ाने का कार्य भी करते हैं।
  • DGP का काम राज्य के पुलिस डिपार्टमेंट को अपने नियंत्रण में रखने के साथ ही, पुलिस अधिकारियों का जिले के हिसाब से प्रबंधन करना होता है।
  • राज्य की कानून व्यवस्था की रिपोर्ट हर साल राज्य सरकार को भेजना DGP का कार्य होता है।

डीजीपी बनने के लिए मुख्य परीक्षा

मुख्य परीक्षा में नौ पेपर होते हैं, जिनमें से दो पेपर क्वालीफाइंग होते है इनकों पास करना अनिवार्य होता हैं। ये दोनों पेपर भाषा के हैं, पहले पेपर में संविधान में वर्णित एक भारतीय भाषा और दूसरा पेपर अंग्रेजी भाषा का है। ये दोनों पेपर 300-300 अंकों के होते हैं। इसके अलावा एक पेपर निबंध का होता है, जिसमें दिए गए विषय पर अपने विचार व्यक्त करने होते हैं। इस पेपर के लिए 250 अंक निर्धारित किये गए हैं।

बाकी शेष बचे पेपर जनरल स्टडीज के होते हैं, यह प्रत्येक 250-250 अंकों का होता है। दो ऑप्शनल विषय के पेपर होते हैं। मुख्य परीक्षा कुल 1750 अंकों की होती है। इसमें फिजिक्स, केमिस्ट्री, बॉटनी, लॉ, मैनेजमेंट आदि विषयों से प्रश्न पूछे जाते हैं। उम्मीदवार अपनी सुविधा के अनुसार ऑप्शनल विषयों को चुन सकता है।

निष्कर्ष

आज हमने आपको डीजीपी के बारे में संक्षिप्त जानकारी देने का कार्य किया जैसे की डीजीपी कौन होता है , डीजीपी शब्द का फुल फॉर्म ( DGP Full Form In Hindi), DGP कैसे बने? और विश्वास करते है की आपको यह पोस्ट पसंद आया होगा अगर आपको इसके बारे में समझने में कोई दिक्कत हो या कोई सवाल है तो कमेंट बॉक्स में पूछ सकते है हम आपके प्रश्न का उत्तर जरूर देंगे।

siya

नमस्कार ! मै Simi Kaithal इस वेबसाइट का Owner और Founder हु। हम इस वेबसाइट में एक प्रोफेशनल ब्लॉगर की तरह कार्य करते है , जहा पर रीडर को Technical Blogging , web Development ,SEO, Software , GK एवं अन्‍य जानकारी दी जाती है । इस वेबसाइट का पूर्ण मकसद अधिक से अधिक लोगो को फ्री में जानकारी देना है। किसी भी प्रकार के सवाल या डाउट जिसका अभी तक हल न मिला हो बेझिझक हमसे पूछ सकते है ।

Leave a Reply